Home Jharkhand गुरुद्वारा श्री गुरूनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियों की शुरुआत हुई
JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

गुरुद्वारा श्री गुरूनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियों की शुरुआत हुई

Share
Share

गुरुद्वारा श्री गुरूनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज 24 दिसंबर शनिवार को प्रभातफेरियों की शुरुआत हुई. सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब के दिऊड़ी गेट से निकलकर जोगिंदर गाबा, सुंदर दास मिड्ढा, द्वारकादास मुंजाल के आवास से होते हुए ऋषिकेश भवन तथा जीतू काठपाल, ओमप्रकाश बरेजा, सुभाष मिढ़ा, लक्ष्मण अरोड़ा, पुरुषोत्तम थरेजा एवं भगत सिंह मिढ़ा की गलियों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पर पहुंचकर संपन्न हुई.


सत्संग सभा की कीर्तन मंडली की बबली दुआ, गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,इंदु पपनेजा,मंजीत कौर,रेशमा गिरधर,जसपाल मुजांल ने भक्ति भाव से ” गोबिन्द मिलन की ऐहो तेरी बरिया…….” एवं ” भजो गोबिन्द भूल मत जाओ मानस जनम का एही नाओ…….” तथा ” वह परगटयो पुरख भगवंत रूप गुर गोविंद सूरा……..” जैसे अनेक शबद गायन कर संगत को गुरुवाणी से जोड़ा. सरदार भूपिंदर सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की तथा मनीष मिढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की रस्म अदा की. श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ-सफाई कर तथा प्रभात फेरी में शामिल गुरु रुप साध संगत पर पुष्प वर्षा कर फेरी का गर्मजोशी से स्वागत किया.फेरी की समाप्ति पर गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गयाl


प्रभात फेरी में द्वारका दास मुंजाल,अर्जुन दास मिढा, जीवन मिढा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, अशोक गेरा, प्रकाश गिरधर, रमेश पपनेजा, सुंदर दास मिढा, इंदर मिढा, हरीश तेहरी, अमर मदान, रौनक ग्रोवर,जगदीश मुंजाल,कमल मुंजाल,बसंत काठपाल,आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, अनूप गिरधर, बिनोद सुखीजा, महेंद्र अरोड़ा, जीतू काठपाल, गौरव मिढ़ा, रमेश तेहरी, भगवान दास मुंजाल, अश्विनी सुखीजा, कमल अरोड़ा, रमेश गिरधर, प्रताप तलेजा, उमेश मुंजाल, सुरजीत मुंजाल, हरविंदर सिंह, छोटू सिंह, वंश डावरा, मोहित झंडई, अमन डाबरा,पीयूष तलेजा,उषा झंडई, शीतल मुंजाल, गुड़िया मिढ़ा, सुषमा गिरधर, बबीता पपनेजा, नीता मिढा, रूपा मिढ़ा, दुर्गी देवी मिढा,खुशबू मिढा, रानी तलेजा, बंसी मल्होत्रा, मनोहरी काठपाल, सावित्री दुआ, अमर मुंजाल, सपना काठपाल, श्वेता मुंजाल, बिमला मिढ़ा, मीना गिरधर, अमर बजाज, गूंज काठपाल,ममता थरेजा,नीतू किंगर समेत अन्य शामिल थे.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों का शहीदी सप्ताह चल रहा है,शहीदी सप्ताह को मुख रखते हुए 25 दिसंबर रात को 08:00 बजे से 10:15 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई गुरविंदर सिंह जी लाल, रुद्रपुर वाले कीर्तन की हाजरी भरेंगे. दीवान की समाप्ति रात 10:30 बजे होगी. समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.साथ ही जानकारी दी कि रविवार 29 दिसंबर को गुरुनानक सेवक जत्था के पवनजीत सिंह खत्री के संचालन में गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल में रात 07:45 बजे से बड़े पर्दे पर चार साहिबजादे मूवी दिखाई जाएगी.
मीडिया प्रभारी
नरेश पपनेजा
8709349310

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...