Hazaribagh

जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे के संभागीय समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सदस्यों की संभागीय समिति की बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए
और इस बैठक में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के रेलवे विकास से जुड़े कई मांगों को रेलवे के पदाधिकारियों के समक्ष रखा। जिसमें रांची-कोडरमा वाया हजारीबाग टाउन रेलवे लाइन का दोहरीकरण, रांची से दिल्ली की ओर चलनी वाली ट्रेनों को बरकाकाना/हजारीबाग टाउन/बरही/कोडरमा के रास्ते चलाए जाने, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक गतिविधियों को और सुविधाजनक बनाने के लिए हुंडुर रेलवे स्टेशन पर साइडिंग की व्यवस्था कराने, रांची- वाराणसी वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को बरकाकाना/हजारीबाग टाउन/बरही/कोडरमा के रास्ते चलाने की व्यवस्था कराने, रेलवे के सभी अंडर पास को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में साकारात्मक कार्य करने,
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोला रोड रेलवे स्टेशन पर एक्स्प्रेस ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था कराने,
रामगढ़ कैन्ट, माइल, बरकी पोना, गोला रोड, हारुबेरा, बरलंगा जैसे महत्त्वपूर्ण स्टेशनों पर बेहतर लाइटिंग और पार्किंग की व्यवस्था कराने, गोला रोड और बरलंगा स्टेशनो पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने,
सोनडिबरा हॉल्ट को टिकट काउन्टर, पेयजल व्यवस्था, टॉयलेट, प्रतीक्षा हॉल, पहुंच पथ जैसे रेलवे की आधारभूत सुविधाओं से लैस किए जाने,
रेलवे की साइडिंग पर कोयला चोरी और मिक्सिंग जैसे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने सहित अन्य मांग किया। जिसे रेलवे अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान में लिया ।

सांसद मनीष जायसवाल ne भाजपा नेता रघुवर दास से किया शिष्टाचार मुलाकात

रेलवे की बैठक में शामिल होने जमशेदपुर पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और झारखंड की मौजूदा राजनीति पर चर्चा- परिचर्चा किया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...