BreakingJharkhandRamgarh

जल जमाव वाले इलाको का सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने लिया जायजा

Share
Share
Khabar365news

वार्ड संख्या-6 के लोगों ने जलजमाव की समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार ‘पुटूस’ को जनता दरबार में सौंपा था आवेदन, त्वरित समाधान का मिला आश्वासन

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 अंतर्गत गौशाला गेट के दर्जनों ग्रामीणों ने क्षेत्र में उत्पन्न गंभीर जलजमाव की समस्या को लेकर भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार ‘पुटूस’ को एक लिखित आवेदन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़कें एवं घरों के आसपास पानी भर जाता है, जिससे न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस समस्या से बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है।धनंजय कुमार पुटूस ने जनता दरबार में आवेदन प्राप्त करते ही गंभीरता से इस विषय पर संज्ञान लिया और मौके पर जाकर स्वयं स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई करवाई जाएगी।उपस्थित में उमेश कुमार,अनीता देवी, सुमित्रा कुमारी, मनबोधन भगत, सुनील कुमार, राकेश राम सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...