BreakingCrimeJharkhandRanchi

500 रुपये की रंगदारी नहीं देने पर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

रांची में देर रात रंगदारी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने लालपुर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात मधेश्वर सिंह नामक व्यक्ति लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क के पास ऑटो चलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमन कच्छप और उनके भाई अनिकेत कच्छप ने कथित रूप से शराब के लिए 500 रुपये की रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों ने लोहे के कड़े से मधेश्वर सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने लालपुर थाना में आवेदन देकर अमन कच्छप, अनिकेत कच्छप और उनके नकाबपोश साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से हॉस्पिटल भेजा गया जहॉ उन्हें डांक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन और समर्थक लालपुर चौक पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चौक जाम होने से चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया और यातायात सामान्य हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...