JharkhandRamgahRamgarhSports

समर कैंप का भव्य समापन, राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

संवाददाता, रामगढ़:
केयर ग्रामीण विकास केंद्र द्वारा वार्ड संख्या-7 स्थित पोचरा सरना पार में आयोजित समर कैंप का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम किशोरिया एवं विशिष्ट अतिथि हीरा गोप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रदर्शनी मैच का शुभारंभ किया। समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में अल्फा एकेडमी के संचालक डेविड पॉल, शिक्षिका विश्वासी हरी, डॉ. कृष्ण गोप, केयर ग्रामीण विकास केंद्र के सचिव कुंदन गोप, केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका विदिशा ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रदर्शनी मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अर्पिता कुमारी को मैन ऑफ द मैच तथा बेस्ट अटैकर, सृष्टि कुमारी को बेस्ट सेटर और वर्षा कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जम किशोरिया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का अधिकांश समय मोबाइल फोन में बीत रहा है, जिससे खेलों के प्रति उनकी रुचि कम होती जा रही है। ऐसे समय में बालिकाओं का खेल के प्रति समर्पण और उत्साह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है।
विशिष्ट अतिथि हीरा गोप ने कहा कि सभी बालिकाएं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें और राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को जिस भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, वे हरसंभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।
समारोह के दौरान केयर ग्रामीण विकास केंद्र की ओर से 20 बालिकाओं के बीच जर्सी एवं खेल जूते का वितरण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मैच रेफरी सुबोध नायक एवं बसंत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में विक्रम नायक, महेश कुमार यादव, पवन कुमार यादव, पिंकी राय, सुजीत नायक, कैलाश करमाली, मीनू, मालती प्रसाद, सुशीला कुमारी, शांति देवी, ज्योति देवी, संजोती देवी, लक्ष्मी देवी, सुलेखा देवी एवं जसपाल किशोरिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...