Home Breaking NEET-2026: उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

NEET-2026: उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Share
Share

रामगढ़ 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री ऋतुराज ने पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार लुनायत के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व तैयारियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।*

उपायुक्त ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में अनुशासन एवं गोपनीयता सर्वोपरि है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सजग एवं सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

*इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

छठ महापर्व को लेकर कटिया पुत्रियां नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के...