झारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ सदर अस्पताल में लापरवाही, महिला ने बरामदे में दिया बच्चे को जन्म

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियां एक बार फिर सामने आई हैं। चैनगढ़ा निवासी रूना देवी को उनके पति हरीलाल महतो डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल में डिलीवरी बेड की कमी के कारण उन्हें बरामदे में ही रखा गया। इस दौरान रूना देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके पति ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, लेकिन समय पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा। नतीजतन, रूना देवी को बरामदे की जमीन पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। डिलीवरी के तुरंत बाद अस्पताल कर्मी नवजात को लेकर अंदर चले गए।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में केवल तीन डिलीवरी बेड हैं, जिसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और विधायक ममता देवी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई। सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति को उजागर करती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...