झारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जमीन विवाद में पड़ोसियों ने अधेड़ को बेरहमी से पीटा

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जमीन का मसला वर्तमान में विवाद का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। जमीन विवाद में आये दिन मारपीट से लेकर हत्याएं तक हो रही है। ताजा मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गदडा का है। जहां जमीन विवाद के कारण पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना के बाद परिजनों ने संजीव श्रीवास्तव (55) को घायल अवस्था में इलाज के लिए टेल्को के टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गयी। 

परिजनों ने बताया कि सोमवार रात को संजीव घर के बाहर खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत 2 अन्य लोगों ने संजीव को घेर लिया और लात घुसों से उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद सभी संजीव को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गये। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गये तो, थाना में उनकी बात नहीं सुनी गयी। इसके बाद संजीव को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

घटना के संबंध में मृतक की बेटी पिंकी ने बताया कि संजीव कनवाई चालक है और ज्यादातर समय घर से बाहर ही रहता है। आगे कहा कि पड़ोस में रहने वाले लोगों से जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। मामला परसुडीह थाना में भी गया है, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मुजफ्फरपुर हादसा: 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Khabar365newsमुजफ्फरपुर जिले के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग की चपेट में आने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Khabar365newsझारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

Khabar365newsबोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक...