chaibasaJharkhand

कोल्हान रेंज के नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने दिया योगदान

Share
Share
Khabar365news

चाईबासा | पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय,चाईबासा के प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर योगदान दिया। चौबे चौथे भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा झारखंड के पद पर पदस्थापित थे।

पदभार ग्रहण के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रतन चौथे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों जिले में आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संचालित करना प्राथमिकता रहेगी विशेष रूप से चाईबासा जिला उग्रवाद ग्रसित होने के कारण चुनाव संचालित करना एक चुनौती रहेगी।

उसपर विशेष रूप से नजर रखा जाएगा। जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र अर्बन जनसंख्या बहुमूल्य क्षेत्र है, उसमें अर्बन क्राइम दर पर विशेष नजर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए बेहतर पुलिसिंग की जाएगी।

नव पदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि जल्द ही कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी चुनाव के मध्य नजर रिव्यू मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पालु पंचायत के टेरपा गांव निवासी गुलाब साव के घर में चोरी, चोरों ने गहनों की चोरी।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना अंतर्गत पालु पंचायत के टेरपा...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू क्षेत्र के आसपास के शिवालयों में...