झारखंड

सर्वदलीय बैठक में BJP से नहीं पहुंचा कोई सदस्य, स्पीकर ने सीपी सिंह को भेजा था न्योता

Share
Share
Khabar365news

झारखंड विधानसभा का पहला बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बीजेपी का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। स्पीकर ने रांची के विधायक सीपी को न्योता भी भेजा था लेकिन पार्टी की तरफ से इसपर सहमति नहीं बनी। माना जा रहा है कि इस वजह से भी बीजेपी का कोई सदस्य बैठक में नहीं पहुंच पाया। अब तक बीजेपी की ओर से नेता प्रतिपक्ष का नाम भी तय नहीं किया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री से भी जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसपर मैं क्या बोलूं। भाजपा वाले भी विधायी प्रक्रिया अच्छे से जानते हैं। इसपर आपलोग मुझसे क्या सुनना चाहते हैं। इधर आजसू के एक मात्र विधायक निर्मल महतो भी बैठक में नहीं पहुंचे। एनडीए की ओर से जेडीयू विधायक सरयू राय और एलजेपी रामविलास के जर्नादन पासवान बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे। वही कांग्रेस की ओर से विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और आरजेडी की ओर से विधायक दल के नेता सुरेश पासवान भी मौजूद थे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

फर्जी CBI अफसर बनकर 4 लाख रुपये ऐंठे

Khabar365newsजमशेदपुर। जमशेदपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी का मामला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पश्चिमी सिंहभूम में अधेड़ पर बहू और पोती की हत्या का आरोप,

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना से क्षेत्र...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी श्रमिक की मौत

Khabar365newsबोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के एक प्रवासी श्रमिक की सऊदी अरब...