Jharkhand

13 साल से फरार कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

लातेहार। लातेहार पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए झारखंड संघर्ष जन्म मुक्ति मोर्चा (जेएसजेएमएम) के सुप्रीमो राजेश सिंह खरवार को गिरफ्तार कर लिया है। राजेश के नाम से ही नहीं, बल्कि टूला और राजेश के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेज दिया। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र के चीरो चंदवा निवासी राजेश के पास से 9 एमएम का एक देसी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पिछले 13 वर्षों से संगठन से जुड़े राजेश पर लातेहार और गुमला क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

हाल ही में राजेश ने अपने दस्ते के साथ रेलवे थर्ड लाइन निर्माण कार्य के संवेदक विकास तिवारी को व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल के जरिए लेवी के लिए धमकी दी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार और थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे गिरफ्तार किया। राजेश पर कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चंदवा थाना में 9, बालूमाथ थाना में 1 और बिशुनपुर थाना में 2 मामले शामिल हैं। उस पर 17 सीएल एक्ट और 35 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश का राहुल सिंह गिरोह से भी संबंध रहा है और वह गुमला में रहकर संगठन का नेतृत्व कर रहा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...