JharkhandRanchiआस्था

वनवासी कल्याण केंद्र के नेतृत्व में झारखंड से जनजाति युवाओं का दल महाकुंभ प्रयागराज जाएगा

Share
Share
Khabar365news

महाकुंभ में गूंजेगा जनजाति संस्कृति रक्षा का शंखनाद

6 से 10 फरवरी तक जनजाति समागम में 25 हजार जनजातियों की सहभागिता

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा 6 से 10 फरवरी तक भव्य जनजाति समागम का आयोजन किया जा रहा है। वनवासी कल्याण केंद्र के नेतृत्व में झारखंड से भी 1100 जनजाति युवक- युवतियों का एक दल महाकुंभ प्रयागराज में जनजाति समागम में भाग लेने के लिए 5 फरवरी को कुंभ स्पेशल ट्रेन से जा रहा है। इस ऐतिहासिक समागम में देश भर के लगभग 25 हजार जनजाति श्रद्धालु उपस्थित रहकर अपनी धर्म – संस्कृति- परंपरा की रक्षा का संकल्प करेंगे।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम देशभर के 12 करोड़ जनजाति समाज की धर्म – संस्कृति- परंपरा की रक्षा के साथ-साथ जनजाति क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य चला रहा है। प्रयागराज में चल रहे ऐतिहासिक महाकुंभ के अवसर पर जनजाति समागम का भव्य आयोजन कल्याण आश्रम की ओर से किया गया है। 6 से 10 फरवरी तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में देश भर से 25 हजार से अधिक जनजाति समाज एकत्रित हो कर अपनी धर्म – संस्कृति – परंपरा की रक्षा का संकल्प करेंगे।

युवा कुंभ का आयोजन 6 और 7 फरवरी को होगा। जिसमें देश भर के 10 हजार युवा सम्मिलित होकर इस विराट सांस्कृतिक महासागर का दर्शन करेंगे।

7 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया है। जिसमें देशभर से आए हुए जनजाति समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा और नृत्य के साथ कुंभ स्नान करेंगे। इस जनजाति समागम में देशभर से विभिन्न जनजातियों की लगभग 150 नृत्य टोलियां सम्मिलित होंगी, जो यहां अपनी परंपरागत नृत्य – संगीत का प्रदर्शन करेंगे।

10 फरवरी को इस समागम में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रांतो से आए जनजाति समाज के संत गण के साथ झारखंड के भी जनजाति संत धर्म- संस्कृति पर अपने विचार रखेंगे। जिसमे महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरिजी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरी जी, आचार्य महामंडलेश्वर रघुनाथ महाराज आदि प्रमुख संत मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...