BreakingJharkhand

नर्स की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति को आखिरी मैसेज में लिखा- दूर जा रही हूं

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की नर्स भारती कुमारी‎ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो ‎‎गई। भारती ‎‎चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में‎‎ शिशु कुपोषण निवारण केंद्र में ‎‎पोषाहार विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत‎ ‎थीं। वह चक्रधरपुर की गैलन भट्ठी‎‎ में किराए के घर में पति पुरुषोत्तम ‎‎महतो के साथ रहती थी। ‎पुरुषोत्तम महतो ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी‎ लगाकर आत्महत्या की है। वहीं, भारती के मायके वालों‎ ने पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया‎ है।

मृतका की बड़ी बहन नीलम का कहना है कि भारती आत्महत्या नहीं ‎कर सकती। उसका पति उसे परेशान करता था। कल भी पति के साथ भारती का झगड़ा हुआ ‎था। यह बात भारती के मोबाइल के व्हाट्स एप चैट पर ‎देखने से पता चला। पति को भेजे गए मैसेज में भारती‎ ने बहुत दूर जाने की बात कही है। उसने लिखा है कि ‎अब फ्री हो जाइएगा। मेरे से हमेशा के लिए। नर्स के ‎भाई ने भी पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए चक्रधरपुर थाना‎ में शिकायत दर्ज कराई है।

भारती और पुरुषोत्तम की ‎शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार,‎ शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन था। भारती की बड़ी बहन नीलम ने‎ बताया कि भारती के पति ने उसे बुधवार देर रात को कॉल कर जानकारी दी कि उसकी बहन कमरे का ‎दरवाजा नहीं खोल रही है। इस सूचना पर वह ‎भागे-भागे उसके घर पहुंची। देखा कि उसका पति ‎कमरे से बाहर निकला और बताया कि भारती ने फांसी ‎लगा ली है। पति ने फंदे को खोलकर भारती को नीचे‎ उतारा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।‎

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंग वस्त्र देकर कुडमी अधिकार रैली के लिए रवाना किया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बृहद झारखण्ड कुड़मी समन्वय समिति द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...