Hazaribagh

कटकमसांडी प्रखंड सभागार में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

हजारीबाग: कटकमसांडी सभागार में -KYC कार्य को ससमय पूर्ण कराने हेतु दिनांक 21.03.2025 से दिनांक 27.03.2025 तक e-KYC सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है इसी को लेकर बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने की। e-KYC सप्ताह के दौरान कार्यों के सम्पादन हेतु मार्ग निर्देश निम्नवत् है-

सभी जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी पणन पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के Login-id में जन वितरण प्रणाली दुकानवार वैसे राशन कार्डधारकों की सूची दी गई, जिरा राशन कार्ड के सदस्यों का e-KYC किया जाना बाकी है (सूची का नमूना संलग्न)। प्रत्येक पणन पदा०/प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे अपने क्षेत्रान्तर्गत संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से संबंधित राशन कार्डधारकों की सूची को प्रिंट कर संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानदार को उपलब्ध करा दें तथा उन्हें e-KYC सम्पन्न करने की सभी प्रक्रिया को समझा दें यह कार्रवाई दिनांक 20.03.2025 तक पूर्ण कराना सुनिश्थित करायें।


दिनांक 21.03.2025 से सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार राशन कार्डधारी के निवास स्थान पर जाकर e-KYC कार्य सम्पन्न करेंगे एवं उन्हें उपलब्ध करायी गई सूची में यथा-स्थिति सूचनाओं की प्रविष्टि करेंगे। e-KYC संपन्न करने के दौरान मृत लाभुकों के नाम के समक्ष

यदि परिवार का किसी सदस्य का आधार नम्बर SEEDED नहीं है तो आधार नम्बर SEED कर उसका भी e-KYC सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें।

यदि परिवार का कोई सदस्य अन्यत्र पलायित है तो उसका सम्पर्क नम्बर प्राप्त कर उन्हें जहां हैं वहीं पर किसी भी जन वितरण प्रणाली के दुकान में जाकर e-KYC प्रक्रिया पूर्ण कराने का सुझाव देंगें एवं अभ्युक्ति कॉलम में मोबाईल नम्बर सहित इस तथ्य को अंकित करेंगे कि नम्बर पर लामुक को e-KYC कराने की प्रक्रिया को समझा दिया गया है।” जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा प्रत्येक दिन की गई e-KYC से संबंधित सूची को WhatsApp के माध्यम से अपने पणन पदाधिकारी (MO) / प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) को उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) से प्राप्त सूचना के आलोक में प्रतिदिन संबंधित जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा निर्णय लेकर मृत लाभुकों/ राशन कार्ड के अयोग्य लाभुकों का राशनकार्ड से नाम हटा दिया जायेगा।

जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा तैयार की गई सूची संबंधित पणन पदाधिकारी (MO)/ प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) द्वारा प्रतिहस्ताक्षरोपरान्त संबंधित जिला आपूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा SCAN कर डिजिटल फॉर्म में अभिलेख हेतु संधारित किया जायेगा।

उपर्युक्त दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन कराकर मौके पर उपस्थित कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर ने जन वितरण विक्रेताओं को स्पष्ट कहा कि e-KYC सप्ताह की अवधि में e-KYC कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।
मौके पर प्रखंड के सभी जन प्रणाली विक्रेताओं के साथ प्रखंड विक्रेता अध्यक्ष मोहम्मद एकराम उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...

Hazaribagh

सच्चिदानंद अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने इचाक के विधायक प्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Khabar365newsहजारीबाग: बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमित कुमार यादव ने सच्चिदानंद...

Hazaribagh

7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो देगा धरना

Khabar365newsइचाक: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

Hazaribagh

हजारीबाग की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेवार : डॉ. आरसी प्रसाद मेहता

Khabar365newsहजारीबाग जिले की जर्जर सड़कों और बदहाल व्यवस्था को लेकर सम्राट अशोक...