झारखंडब्रेकिंग

ओम बिरला ने जमशेदपुर से दिया बड़ा संदेश: अब भारत मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

Share
Share
Khabar365news

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं वर्षगांठ (प्लैटिनम जुबली) कार्यक्रम के अवसर पर देशवासियों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “देश को विकसित करना है, तो पूरे देशवासियों को मिलकर काम करना होगा।”

अपने संबोधन में ओम बिरला ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति का ज़िक्र करते हुए कहा, “भारत अब नया भारत है। जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हमारे प्रधानमंत्री पूरे देश को सुरक्षित करना चाहते हैं।”

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत स्टार्टअप और नई तकनीक के साथ हथियार भी बना रहा है। “पहले हम लोग हथियार मंगाते थे, आज हम खुद बना रहे हैं। हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं और दुनिया को दिखा देंगे कि हम सबसे मजबूत हैं।”

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने दुनिया को यह बता दिया कि एक सिंदूर की भी कीमत होती है। आतंकवाद के खिलाफ भारत ने एक नई शैली में युद्ध लड़ा और पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जो हमारे जवानों की शौर्यगाथा को दर्शाता है।”

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत छऊ नृत्य से हुई और दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...