JharkhandpatratupatratuPolticalRamgarhSocial

14 दिसम्बर को सुदेश महतो हजारीबाग में, युवाओं को दिलाएंगे पार्टी की सदस्यता

Share
Share
Khabar365news

सुदेश महतो और संजय मेहता मिलन समारोह को करेंगे संबोधित

हज़ारीबाग में आजसू पार्टी द्वारा मिलन समारोह का होगा आयोजन

सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष सामाजिक–राजनीतिक कार्यकर्ता ग्रहण करेंगे सदस्यता

संजय मेहता ने की तैयारी से पूर्व महत्वूर्ण बैठक
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

झारखंड में आजसू पार्टी की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने के साथ-साथ संगठनात्मक विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी क्रम में 14 दिसंबर को नगर भवन, हज़ारीबाग में आजसू पार्टी द्वारा सदस्यता सह मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और युवा कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे।

आयोजन की तैयारी को लेकर जिला समिति की बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हज़ारीबाग परिसदन भवन में आजसू पार्टी की जिला समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय मेहता उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी समारोह को ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हज़ारीबाग में संगठन के प्रति बढ़ती रुचि और विश्वास यह साबित करता है कि आजसू पार्टी झारखंड की नई राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रही है। संजय मेहता लगातार आयोजन की सफलता को लेकर बैठकों का आयोजन कर रहे हैं।

सुदेश महतो करेंगे नव–सदस्यों का संगठन में स्वागत

संजय मेहता ने बताया कि समारोह में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो स्वयं उपस्थित रहेंगे और अपने हाथों से नव–सदस्यों को पार्टी की सदस्यता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड के संघर्ष और अस्मिता की धरोहर है। संगठन में हो रहा लगातार विस्तार जनविश्वास का प्रमाण है। हज़ारीबाग में आयोजित यह समारोह युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को नई ऊर्जा और दिशा देगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश भर से लोग आजसू की नीतियों, पारदर्शी राजनीति और जन–सरोकारों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। हज़ारीबाग का यह कार्यक्रम संगठन के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

युवा और छात्र इकाइयों की बड़ी भागीदारी

बैठक में आजसू की युवा और छात्र इकाइयों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। पार्टी
के जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा, सुहानी एक्का,संगीता बारला, संदीप कुशवाहा, प्रदीप मेहता, सिदार्थ शंकर राय, जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष तैयारी में लगे हैं।

युवा आजसू प्रदेश संयोजक विकास सिंह, प्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, सत्यम सिंह, विकाश साव, संदीव वर्मा, शिव यादव, गिरीश पांडेय, ऋतिक यादव, राहुल यादव, दीपक शर्मा, अंकित कुमार, अभिमन्यु सिंह, रंजन, सुमन यादव, अंकित, आदित्य, प्रियांशु राज, कुणाल मेहता, अरविंद उरांव, चंदन यादव, शुभम राणा, विशाल प्रजापति आदि सभी छात्र एवं युवा पदाधिकारियों ने अपने–अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को समारोह में शामिल कराने का निर्णय लिया। यह कार्यक्रम आजसू की ओर से एक बड़ा आयोजन होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...