बिहारब्रेकिंग

लालू के फैसले पर बोलीं बेटी रोहिणी: जो परिवार की मर्यादा तोड़े, उसे आलोचना का सामना करना ही पड़ता है

Share
Share
Khabar365news

बिहार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि तेजप्रताप अब पारिवारिक संबंधों में भी नहीं रहेंगे।
शनिवार को तेजप्रताप यादव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें उन्हें एक लड़की के साथ देखा गया। इन तस्वीरों पर विवाद बढ़ा, जिसके बाद तेजप्रताप ने सफाई देते हुए दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया है।

लालू  के इस फैसले के बाद तेजप्रताप की बहन और लालू यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर एक सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया:
“जो परिवेश , परंपरा , परिवार और परवरिश की मर्यादा का ख्याल रखते हैं , उन पर कभी सवाल नहीं उठते हैं , जो अपना विवेक त्याग कर मर्यादित आचरण व् परिवार की प्रतिष्ठा की सीमा को बारम्बार लांघने की गलती – धृष्टता करते हैं, वो खुद को आलोचना का पात्र खुद ही बनाते हैं। हमारे लिए पापा देवतुल्य हैं , परिवार हमारा मंदिर व् गौरव और पापा के अथक प्रयासों – संघर्षों से खड़ी की गयी पार्टी व् सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा .. इन तीनों की प्रतिष्ठा पर किसी की वजह से कोई आंच आए ये हमें कदापि स्वीकार्य नहीं “

रोहिणी का यह बयान न सिर्फ उनके पिता के फैसले को समर्थन देता है, बल्कि परिवार और पार्टी की साख के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

राजनीतिक गलियारों में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है और आने वाले समय में इसके असर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला : बांदु रेलवे अंडरपास मार्ग पर दो फीट गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान

Khabar365newsसरायकेला-खरसवां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदरडीह मिलन चौक मुख्य मार्ग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

बरहेट में मेगा जलापूर्ति ठप, लीकेज पर जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू सख्त

Khabar365newsसाहिबगंज जिले के बरहेट में विगत कई दिनों से बाधित मेगा जलापूर्ति...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राहुल गांधी से मिले अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव, विस्थापितों के हक की उठाई आवाज

Khabar365newsपूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके पिता, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC में उम्र सीमा छूट पर सीएम का कुणाल षाडंगी को सकारात्मक आश्वासन

Khabar365newsपूर्व विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता कुणाल षाडंगी शुक्रवार को मुख्यमंत्री...