झारखंडब्रेकिंग

छिनतई का विरोध करने पर मां-बेटे की अपराधी ने की पिटाई, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को पक

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर से छिनतई का एक मामला सामने आया है, जहां गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह सिग्नल के पास मंगलवार की रात बदमाशों ने टाटा मोटर्स कर्मी सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह से पर्स छीनने की कोशिश की। इस दौरान छीना-झपटी में नीतू सिंह और उनका छह वर्षीय बेटा सार्थक सड़क पर गिर पड़े। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नीतू सिंह अपने बेटे के साथ साकची से घर लौट रही थीं। इसी क्रम में नीलडीह सिग्नल के पास पीछे से आए एक स्कूटी सवार युवक ने उनका पर्स झपटने की कोशिश की। नीतू सिंह ने साहस दिखाते हुए पर्स मजबूती से थामे रखा। आरोपी पर्स नहीं छीन सका, लेकिन छीना-झपटी में मां-बेटा सड़क पर गिर गए। गिरने से सार्थक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि नीतू के चेहरे पर भी चोट लगी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। फिलहाल सार्थक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोवाली थाना प्रभारी पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप

Khabar365newsजमशेदपुर: Kovali Police Station के थाना प्रभारी पर एक वृद्ध व्यक्ति ने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में ट्रिपल मर्डर, पिता ने तीन बेटियों की ली जान

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के Giridih जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कयास खत्म, भाजपा समर्थन से नामांकन करेंगे नाथवानी

Khabar365newsरांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर आखिरकार...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज

Khabar365newsरांची: बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren...