Hazaribagh

डेढ़ सौ प्रतिभागी दस मीटर एयर राइफल और पिस्तौल में लेंगे भाग

Share
Share
Khabar365news

सफल प्रतिभागी स्टेट चैंपियनशिप के लिए होंगे चयनित

पदमा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पॉइंट 22 का फायर आम से भी होगा शूटिंग


हजारीबाग राइफल एसोसिएशन के द्वारा 13, 14 और 15 जून को कर्जन ग्राउंड स्थित शूटिंग रेंज में जिला टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में करीब डेढ़ सौ प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट को लेकर हजारीबाग राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कर्जन ग्राउंड स्थित शूटिंग रेंज में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 13 14 और 15 जून को एयर राइफल और पिस्तौल से टूर्नामेंट कराया जाएगा। इसकी शुरुआत 13 जून को झारखंड पुलिस अकादमी के डीआईजी अखिलेश झा और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के एसपी अंजनी कुमार झा दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर करेंगे। इस जिला टूर्नामेंट में पांच कैटेगरी में बांटा गया है जिसमें सब यूथ, यूथ, जूनियर, सीनियर और मास्टर है। टूर्नामेंट में महिला के लिए कोच विधि गुप्ता और पुरुष के लिए जसवंत कुमार को रखा गया है। कोच रिद्धि गुप्ता ने बताया कि कर्जन ग्राउंड शूटिंग रेंज में 10 मीटर एयर राइफल और पिस्तौल आयोजित होगा। दूसरा ओपन साइट राइफल भी है जिसमें पॉइंट 22 से फायर आम से शूटिंग होगा जो पदमा पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में किया जाएगा। यह आयोजन 14 जून को पदमा में होगा। यह आयोजन 50 मी ओपन साइड फायर आर से किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज का मेडल और टॉपर को ट्रॉफी से भी नवाजा जाएगा। इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य टूर्नामेंट के लिए किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष राकेश रंजन, जनरल सेक्रेटरी नीलेंदू जयपुरियार, उपाध्यक्ष बबलू सिंह, सुगातो राय, डा।शत्रुघ्न पांडेय, दिव्य प्रताप सिंह, परवेज आलम ने कार्यक्रम के बाबत जानकारी दी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...