झारखंडब्रेकिंग

ओएसएल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के वाहन से एक व्यक्ति की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Share
Share
Khabar365news

शव को सड़क पर रखकर मृतक के परिजनों के साथ ग्रामीणों ने कोल वाहनों का परिचालन कराया ठप

टंडवा- सिमरिया मुख्य सड़क किनारे स्थित धनगडा़ के रहमतनगर में आज कोल वाहन ने एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर हीं हो गई।चपेट में लेने वाला तेज रफ़्तार कोल वाहन ओडिशा स्टिवडोर्स लिमिटेड (ओएसएल) नामक ट्रांसपोर्टिंग कंपनी का बताया जा रहा है, जिसने सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक के चालक को अपनी चपेट में ले लिया । मृत युवक केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा-कुठान निवासी आशीष रजक बताया जा रहा है। पिपरवार से कोयला लोडिंग लेकर वो बनारस जा रहा था। घटनास्थल में ब्रेकडाउन कोल वाहन के पीछे वो झाड़ी लगा रहा था इसी दौरान उक्त वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया । बहरहाल, घटना के बाद समुचित मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजन व ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर बैठे हुवे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...