Home झारखंड जेएससीए की गरिमा का निर्वहन व इसके उद्देश्यों को पूरा करना हमारी प्राथमिकताः अजय नाथ शाहदेव
झारखंडब्रेकिंग

जेएससीए की गरिमा का निर्वहन व इसके उद्देश्यों को पूरा करना हमारी प्राथमिकताः अजय नाथ शाहदेव

Share
Share

द टीम से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने कहा है कि जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष स्व अमिताभ चौधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए इसकी गरिमा का निर्वहन और उद्देश्यों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। राज्य में क्रिकेट के उत्तरोत्तर विकास और झारखंड के प्रत्येक जिले में खिलाड़ियों को बेहतर साधन संसाधन उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य होगा। खिलाड़ियों को तराशना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम कृत संकल्पित रहेंगे। अपनी टीम के सदस्यों के नामांकन के बाद शाहदेव ने ये बातें कही।

आज नामांकन समारोह में जेएससीए के निवर्तमान अध्यक्ष संजय सहाय, उपाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष डॉ नफीस अख्तर खान, राजेश वर्मा बॉबी, सुनील साहू, पी एन सिंह, राजीव बधान, असीम कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, विनय बिहारी कर्ण, क्रिकेटर इशांक जग्गी, क्रिकेटर मोनू सिंह, मनोज यादव, विजय पुरी, शैलेन्द्र कुमार, उमा जयसवाल, उदय साहू, अरविंद सिंह, सुरेश कुमार एवं काफी संख्या में जेएससीए के सदस्यगण उपस्थित थे।

जेएससीए चुनाव के लिए ‘द टीम’ के उम्मीदवारअध्यक्षः अजय नाथ शाहदेवउपाध्यक्षः संजय पांडेसचिवः सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर) सहसचिवः शाहबाज नदीम (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)कोषाध्यक्षः अमिताभ घोषमैनेजिंग कमेटीसंजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रीतेश तोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंहस्कूल एंड क्लब रिप्रेजेंटेटिव : उमा महेश्वर राव

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Breakingझारखंडब्रेकिंगभारत

SIR और MMDR संशोधन पर सरकार जताएगी विरोध

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस...