झारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर बनेगी फिल्म, तेलुगू और हिंदी में होगी रिलीज

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो के जीवन पर अब फिल्म बनने जा रही है। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। फिल्म में छुटनी महतो की भूमिका एक प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेत्री निभाएंगी, जिनका चयन जल्द किया जाएगा। फिलहाल, फिल्म से जुड़ी अभिनेत्री प्रियदर्शिनी कृष्णा छुटनी महतो के जीवन को समझने के लिए उनके साथ समय बिता रही हैं। इसी सिलसिले में वे सरायकेला पहुंची हैं, जहां उन्होंने और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों ने छुटनी महतो का सम्मान भी किया।

फिल्म का निर्माण ऑडुम्बरा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा। शूटिंग झारखंड और हैदराबाद में होगी। प्रियदर्शिनी कृष्णा ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और कास्टिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। फिल्म को पहले तेलुगू भाषा में बनाया जाएगा और इसके बाद इसका हिंदी डब वर्जन भी दर्शकों के लिए लाया जाएगा। 
फिल्म बनने की खबर से खुद छुटनी महतो भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “अब तक लोग हीरो-हीरोइन की फिल्में देखते थे, लेकिन अब मेरे जीवन पर बनी फिल्म लोग देखेंगे, यह मेरे लिए गर्व की बात है।” उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन पर फिल्म बनेगी और उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिलेगा। इस मौके पर फिल्म कंपनी की ओर से उन्हें एक कार भी उपहार में दी गई, ताकि वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए आसानी से यात्रा कर सकें।

जानकारी हो कि साल 1995 पंचानबे से छुटनी महतो ने डायन प्रथा के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी। तब से अब तक वे 200 से ज्यादा महिलाओं को बचा चुकी हैं और उनका पुनर्वास भी कराया है। वर्तमान में भी वे बीरबांस गांव में एक केंद्र चला रही हैं, जहां डायन प्रथा की शिकार महिलाओं को आश्रय और मदद दी जाती है। उन्हें 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...