रामगढ़ जिले बरकाकाना पोचरा रेलवे लाईन में ट्रेन संख्या 3638 सिंधवार हजारीबाग पैसेंजर के चपेटे में आने से बेजुबान दो मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस ट्रेन दुर्घटना में तीन घायल हो गए जो लंगड़ाते हुए घटनास्थल से गायब हो गये। हादसे में एक मृतक मवेशी गाभीन बताई जा रही है। वहीं इस दुर्घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ देखने के लिए जुटी है। और ट्रेन में मृतक दोनों मवेशी फंसे रहने के कारण लगभग एक घंटे से सिंधवार हजारीबाग पैसेंजर फंसी हुई है और यह रेलमार्ग बाधित हो गई है।जिसे देखते हुए रेलवे द्वारा पीडब्लू आई रेस्क्यू टीम बुलाई गई है जिसके द्वारा दोनों फंसे मवेशी को निकाला जाएगा।
Leave a comment