झारखंडब्रेकिंग

पलामू DC की बड़ी कार्रवाई, CO और BDO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक

Share
Share
Khabar365news

पलामू : झारखंड के पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिलाधिकारी शशि रंजन ने एक सख्त कदम उठाते हुए जिले के 149 चिकित्सकों, एक दर्जन से अधिक BDO  और CO  समेत करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण की गई है। 

DC ने पहले ही दिए थे निर्देश
बताया जा रहा है कि DC शशि रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद कार्यालय बंद होने के समय 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया था। वेतन की प्रक्रिया भी केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर की जानी थी।

लेकिन जब जांच के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस के समय का मिलान किया गया। तो उसमें पाया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की। इस कारण उनका वेतन रोका गया है। 

डॉक्टरों के वेतन पर भी रोक 
वहीं, इस आदेश के बाद पलामू के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के 50 डॉक्टर, 20 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, 16 अधीक्षक कार्यालय के तहत कार्यरत डॉक्टर और 63 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स का वेतन भी रोका गया है। इसके अलावा इन सभी कार्यालयों में कार्यरत ढाई सौ से अधिक ANM, GNM, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों का वेतन भी रोका गया है। बताया गया कि पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगाई गई है। इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शामिल हैं। 

इस कारण उठाया कदम
जानकारी हो कि यह कदम समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के महत्व को स्पष्ट करने के लिए उठाया गया है। इस संबंध में DC  ने साफ कर दिया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन सुनिश्चित किए बिना किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...