GUMLAझारखंडब्रेकिंग

पारस अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, 5 गोली लगे मरीज का 15 घंटे बाद भी नहीं हुआ इलाज

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला के भरनो इलाके में बीते कल हेमंत कुमार नाम के व्यक्ति को जमीनी विवाद को लेकर 5 गोली मारी गई। जिसमें 4 गोली उसके शरीर में लगी और एक गोली छू कर निकल गई। घायल अवस्था में परिजनों ने आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में इलाज के लिए संपर्क किया। अस्पताल द्वारा कहा गया कि उनके पास सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं और मरीज का इलाज हो जाएगा। लेकिन जब घायल को अस्पताल ले जाया गया तो 15 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका इलाज नहीं किया गया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और फिर मरीज को रिम्स ले जाया गया।

परिजनों ने पारस अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल ने इलाज से पहले पैसे मांगे थे। पहले अस्पताल ने कहा कि सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर बताया गया कि अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। मरीज को सीटी स्कैन के लिए पहले सैमफोर्ड अस्पताल भेजा जाएगा और उसके बाद ही इलाज किया जाएगा। परिजनों ने अस्पताल पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतने गंभीर और आपात स्थिति में अस्पताल ने इलाज नहीं किया और झूठ बोला गया। इस घटना को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSBC चुनाव : पाकुड़ में शांतिपूर्ण मतदान, 170 अधिवक्ताओं ने किया वोटिंग

Khabar365newsझारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बच्चों से भरी सवारी गाड़ी

Khabar365newsगिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी- पलमरुआ मुख्य मार्ग नैयाडीह...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

हॉस्टल में पंखे से झूलते मिला LLB छात्रा की शव,

Khabar365newsबिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार...