BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

यात्री ट्रेनें लेट मालगाड़ी सुपरफास्ट चांडिल-टाटा रेल सेक्शन’

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के महत्वपूर्ण ‘चांडिल–टाटा रेल सेक्शन’ पर यात्री ट्रेनों के घंटों देरी से चलने पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त की है।  उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट किया। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से इस रूट पर यात्री ट्रेनों की स्थिति “अस्वीकार्य” हो चुकी है। 

CM हेमंत सोरेन ने उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने मालगाड़ियों के निर्बाध संचालन और यात्री ट्रेनों की अनदेखी पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रेलवे की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां एक ओर मालगाड़ियों की आवाजाही निर्बाध रूप से जारी है, वहीं आम यात्रियों, श्रमिकों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सीएम ने इसे केवल परिचालन की खामी नहीं, बल्कि रेलवे की प्राथमिकताओं का दोष बताते हुए कहा कि आम जनता की गरिमा और सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी पूछा कि क्या रेलवे के लिए झारखंड के नागरिकों के समय का महत्व देश की अर्थव्यवस्था के लिए किए जाने वाले माल परिवहन से कम है? मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उसी ट्रैक पर मालगाड़ियां बिना किसी बाधा के दौड़ रही हैं, जबकि यात्री ट्रेनों को किनारे लगा दिया जाता है। यह स्थिति राज्य के दैनिक यात्रियों के लिए अब असहनीय और अपमानजनक हो चुकी है। 

तीन प्रमुख मांगे
रेल मंत्री को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं जिनमें 
•    चांडिल-टाटा सेक्शन में यात्री ट्रेनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना
•     लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समय पर पूरा करना 
•    ट्रेन लेट होने की समस्या का तत्काल समाधान करना शामिल है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे लेकर जोर देते हुए कहा कि रेलवे को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा ताकि झारखंड के आम नागरिकों के समय और उनकी सुविधा की रक्षा की जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

क्रॉस वोटिंग के आरोप खारिज, दीपांकर बोले- कांग्रेस को ही वोट दिया

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच माले (CPI-ML)...