Hazaribagh

पेंशनधारियों के लिए राहत भरा कदम: प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा लगाया जाएगा शिविर, फॉर्म भरने में मिलेगी मदद

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग(कटकमसांडी): समाजिक सुरक्षा पेंशन में आवेदन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी के द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायतों में पेंशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहां ऑन द स्पॉट पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार पेंशन के लाभार्थियों के बैंक खाता तथा आधार कार्ड नंबर युक्त नहीं रहने तथा अन्य कारणों के गड़बड़ी के निष्पादन के लिए बीडीओ द्वारा प्रखंड मुख्यालय में पंचायतों को खंडित कर बारी-बारी से प्रखंड के हर पंचायत में एक एक दिन का शिविर का आयोजन किया जाएगा। मौके पर लाभुक समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्राप्त स्वीकृति पत्र, अद्यतन किया हुआ बैंक पासबुक की छाया प्रति और आधार कार्ड की छायाप्रति लाने को कहा गया है। इसके लिए शनिवार 26.7.2025 से इसकी शुरुआत की जाएगी पहली शिविर 26.7.2025 को पेलावल दक्षिणी पंचायत में लगाया जाएगा। इसी प्रकार 28.7.2025 को पेलावल उत्तरी पंचायत में आयोजित होगा। वहीं 29.7.2025 को रोमी पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 30.7.2025 को गधोखर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 31.7.2025 को पबरा पंचायत, 01.8.2025 को खुटरा पंचायत, 02.8.2025 को लुपूंग पंचायत, 04.8.2025 को कंचनपुर पंचायत, 05.8.2025 को कण्डसार पंचायत, 06.8.2025 को बरगद्दा पंचायत, 07.8.2025 को डांड पंचायत, 08.8.2025 को बाझा पंचायत, 11.8.2025 को डांटो खुर्द पंचायत,12.8.2025 को रेबर पंचायत, 13.8.2025 को ढोटवा पंचायत, 14.8.2025 को आराभुसाई पंचायत, 18.8.2025 को शाहपुर पंचायत,और 19.8.2025 को कटकमसांडी पंचायत मे शिविर का आयोजन किया जाना है सभी शिविर सभी पंचायत के पंचायत भवन में होंगे।इसके लिए संबधित पंचायत के पंचायत सचिव, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, फोटोग्राफर को उपस्थित रहने को कहा गया है। बीडीओ ने कहा है कि सभी पंचायत के मुखिया शिविर में उपस्थित रहेंगे और कोशिश रहेगी की प्रत्येक शिविर के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। प्रखंड विकास पदाधिकारी धिकारी द्वारा किए जा रहे हैं इस कार्य के लिए लोगों में काफी उत्साह है और लोग उनके कार्य की सहारना कर रहे हैं इससे पहले जनता की समस्या के लिए इस तरह का कार्य हमारे क्षेत्र में नहीं हुआ इस तरह के कार्य से लोगों का कहना है कि हम लोगों की परेशानी दूर होगी और ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब देखना यह है कि लोगों को इस तरह के शिविर से कितना फायदा पहुंचता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...