BreakingCrimeJharkhandRamgarh

करंट लगने से प्लांट कर्मी की मौत, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा Iफैक्ट्री प्रबंधन वार्ता में 18 लाख मुआवजा देने का दिया आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ /रामगढ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत रउता स्थित राधा कास्टिंग प्लांट में सोमवार सुबह करीब सात बजे मोटर पंप जांच के दौरान करंट लगने से एक प्लांट कर्मी की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दिगवार पंडा टोला निवासी 21 वर्षीय अंकित कुमार पिता रेवालाल महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अंकित कुमार ड्यूटी के दौरान सोमवार सुबह प्लांट के निकट दामोदर नदी से प्लांट में पानी के लिए लगाए गए मोटर पंप की जांच करने गया। इस बीच उसे मोटर पंप के तार के शॉर्ट सर्किट से करंट लग गया।
घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अन्य कर्मियों की सहायता से प्लांट प्रबंधन द्वारा रांचीरोड स्थित एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक के परिजन व दिगवार के ग्रामीणों ने प्लांट प्रबंधन से मुआवजा की मांग की। मृतक के परिजनों के अनुसार प्लांट प्रबंधन ने 18 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल एक लाख रुपए का भूगतान किया गया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं‌‌। अंकित की असामयिक दुखद मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजनों के क्रंदन से दिगवार पंडा टोला का माहौल गमगीन हो गया है। लोग उसके माता पिता समेत पत्री को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। बताया जाता है कि अंकित 15 दिनों पूर्व पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया था। नवजात शिशु और जच्चा के क्रंदन ने पत्थर दिल को भी द्रवित कर रहा है। हर एक के आंखों से बरबस आंसू निकल रहे हैं।

मांडू से मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को लगी गोली

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य...

CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...