BreakingJharkhandRanchi

नामकुम में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण, छात्रों-शिक्षकों ने दिखाई सक्रियता

Share
Share
Khabar365news

रांची : शोधपरक सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा सोमवार को नामकुम स्थित राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत फलदार, छायादार एवं बहुपयोगी वृक्षों — जैसे आम, जामुन, अमरूद, कटहल, काला सीसम, सागवान, गम्हार एवं महोगनी — के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव अयोध्या नाथ मिश्र, सह सचिव अमरनाथ झा, रमाकांत महतो, अरुण कुमार मिश्र, अजय तिवारी, डॉ. विजय शंकर दास, विजय सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य बृजेन्द्र चौबे एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम का संयोजन रमाकांत महतो एवं शिक्षक विजय कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे एक प्रेरणादायक आयोजन में बदल दिया। शिक्षकों में प्रवीण कुमार गुप्ता, पुष्पा कुजूर, पुष्पा बेक, इन्दु कुमारी, मंजु रानी, अशोक कुमार, रीमा बाड़ा एवं प्रियंका तिर्की ने व्यक्तिगत रूप से “मां के नाम एक वृक्ष” लगाकर इस अभियान को भावनात्मक जुड़ाव प्रदान किया।

संस्था के सचिव अयोध्या नाथ मिश्र ने मौके पर उपस्थित जनों से संवाद करते हुए वृक्षारोपण के भौतिक-मौलिक महत्व, पर्यावरणीय संतुलन में उसकी भूमिका एवं भावी पीढ़ियों के लिए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक चेतना को मजबूती देने के साथ-साथ प्रकृति के साथ सहजीवन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। विद्यालय परिसर में संपन्न इस आयोजन में चारों ओर उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। संस्था एवं विद्यालय परिवार ने इसे हर वर्ष आयोजित करने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  







Related Articles
Breaking

एम्बुलेंस कर्मचारियों ने राजभवन समक्ष अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Khabar365newsझारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन मेंअर्धनग्न...

BreakingjamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : ABVP ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 का किया विरोध, पूर्वी व पश्चिम के विधायक को सौंपा ज्ञापन

Khabar365newsअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक...

BreakingJharkhand

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने की धान रोपाई, कहा-खेती-किसानी मेरे जीवन की जड़ है

Khabar365newsतोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस...