JharkhandSports

पतरातु प्रखंड अंचल कार्यालय स्थित झारखंड ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीडीओ से मुलाकात की

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातु प्रखंड अंचल कार्यालय स्थित आज झारखंड ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीडीओ से मुलाकात की। साथ ही झारखंड ड्रैगन बोट संघ के लोगों ने कहा पतरातु डैम स्थित लोगों का ट्रेनिंग क्लास के लिए ड्रेगन बोट देने का मांग की गई थी जिसके बाद विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा बोट उपलब्ध कराई गई जो लकड़ी का पुराना मोडल और पेंट की हुई है नया ड्रैगन बोट फाइबर का होता है और इसकी कीमत साढ़े चार लाख से पांच लाख रुपये है. लेकिन विधायक द्वारा उपलब्ध कराई गई बोट कम रकम की है। जिस कारण यह बोट हमलोग नहीं लें सकते इस बात पर झारखंड ड्रेगन बोट के लोग अड़े रहे वहीं पूरे मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह के द्वारा झारखंड ड्रैगन बोट के खिलाड़ियों को समझाया गया जो टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से बोट आई गई है उन्हें स्वीकार किया जाए क्योंकि एक तरफ से ट्रांसपोर्टिंग 80 हजार रुपए है दोबारा वापस भेजकर मंगाने पर 1 लाख 60 हजार रुपए की ट्रांसपोर्टिंग खर्च बढ़ेगा इसलिए फिलहाल एडजस्ट किया जाए। आने वाले नये योजना द्वारा फिर से नये टेंडर में आप लोगों के पसंद अनुसार ड्रेगन बोट उपलब्ध कराई जाएगी। काफी मशक्कत के बाद खिलाड़ी और विधायक प्रतिनिधि प्रशासन के बीच हुई समझौता में बोट लेने को खिलाड़ी तैयार हुए जिसके बाद भी कई खिलाड़ी इस समझौते से संतुष्ट नहीं नजर आएं। झारखंड ड्रेगन बोट के खिलाड़ियों का कहना है 7 से 13 अगस्त तक थाइलैंड में इंटरनेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन है जिसमें झारखंड से 9 लोगों का चयन हुआ है जिसमें पतरातु से चार प्रतिभागी शामिल है लेकिन ड्रेगन बोट नहीं होने के कारण खिलाड़ियों का प्रेक्टिस नहीं हो पा रही थी। हालांकि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि द्वारा आज मामले का निपटारा कर ली गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...