CrimeJharkhand

पुलिस ने देसी रिवॉल्वर और कट्टा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ से आरिफ कुरैशी की रिपोर्ट

रामगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सयाल के दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किय है। पुलिस के अनुसार दोनो बाइक से उरीमारी किसी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा करते हुए बताया कि हथियार के साथ जा रहे दो अपराधियों के संबंध में गुप्त सूचना मिली कि वे किसी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पतरातू पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने अभियान चलाकर सयाल चेक पोस्ट के निकट हरे रंग की यामाहा बाइक संख्या जेएच 24 एल 0461 पर सवार दो युवकों को धर दबोचा। बताया कि युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसपर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। बताया युवकों की पहचान सेंटर निवासी राकेश कुमार उर्फ राजू 20 वर्ष पिता स्व मनमोहन सिंह अैर सयाल रोड निवासी प्रेम कुमार राम 19 वर्ष पिता बबलू राम के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस ने राकेश के पास से एक देसी रिवॉल्वर और प्रेम कुमार राम के पास से देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद किया है। बताया कि पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर बाइक और हथियार जब्त कर लिया। मामले को लेकर पतरातू थाना कांड संख्या 106/24 भादवि की धारा 25 (1-बी ) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने बताया कि अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ राजू का आपराधिक इतिहास है। उसपर पूर्व में पतरातू थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बताया कि जांच में फिलहाल युवकों के किसी आपराधिक गिरोह से संबंधित होने की बात सामने नही आई है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक पतरातू योगेंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, कुणाल कुमार सदलबल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...