Uncategorized

मानव सभ्यता, सस्कृतिक एवं पर्यावरण की रीढ़ है सरहुल: सुजीत कुमार

Share
Share
Khabar365news

डकरा में धूम धाम से मनाया गया सरहुल महोत्सव।

डकरा – सरहुल मानव सभ्यता, सस्कृतिक एवं पर्यावरण की रीढ़ है। सरहूल पूजा हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। । उक्त बाते एनके एरिया के जीएम सुजीत कुमार ने शनिवार को केडीएच स्थित सरना क्लब डकरा में कही। वे एनके एरिया सरना समिति के द्वारा आयोजित सरहुल महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि सरहूल पर्व से क्षेत्र की खुशहाली व आपसी भाईचारगी बढ़ती है। रैयत विस्थापित मोर्चा के एनके एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोक्ता ने कहा यह पर्व झारखण्ड की गौरवशाली प्राकृतिक धरोहर है। सृष्टि का आदर करना ईश्वर के आदर करने के बराबर है। आज सभी को इस धरोधर को बचाने का संकल्प लेने की जरुरत है। वही केंद्रीय सरना समिति के रंथु उरांव ने कहा सरहुल पर्व एकता और भाईचारगी का सन्देश देती है। प्राकृतिक की रक्षा करना
आदिवासियों की सामुहिक जिम्मेदारी है। हमारे आसपास का पर्यावरण जितना स्वच्छ होगा, तन मन की शांति उतना ही सहायक होगा। इसके पूर्व डकरा देवी मंडप के नजदीक सरना स्थल पर पूजा-अर्चना के बाद इस वर्ष क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की भविष्यवाणी पाहन देवचरण गंझु के द्वारा की गई। इसके बाद यहां से शोभा यात्रा निकाला गया। जो महाप्रबंधक कार्यालय, केडीएच कॉलोनी होते हुए समारोह स्थल पहुंचा। जहां लगभग दर्जनों खोड़हा टीमों द्वारा पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। महोत्सव में दर्जनों जगहों से खोड़हा की टीमो ने मंदार की थाप पर जम कर थिरके । मौके पर सभी टीमो को पुरस्कृत किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...