झारखंडब्रेकिंग

पलामू में शादी में रिश्तेदार बनकर पहुंची पुलिस, 4 साल से फरार दुष्कर्म आरोपी को पकड़ा

Share
Share
Khabar365news

पलामू जिले की पुलिस ने फिल्मी तरकीब अपनाकर 4 साल से फरार दुष्कर्म के आरोप दिलीप महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम शनिवार शाम आरोपी के साले की शादी में रिश्तेदार बनकर गयी थी। ढोल बजाए, मेहमानों से घुल-मिलकर रही और जैसे ही दिलीप महतो वहां पहुंचा, उसे दबोच लिया गया। 

2021 में पाटन थाना क्षेत्र की एक लड़की से दुष्कर्म हुआ था। तब आरोपी ने परिवार को धमका कर थाने जाने से रोका, पर पीड़िता ने किसी तरह शिकायत दर्ज कराई। उस घटना के बाद दिलीप महतो फरार हो गया। पाटन थाने के प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस ने शादी वाले घर में रिश्तेदार बनकर एंट्री ली। ढोल पीटा, रस्मों में शामिल हुए, ताकि किसी को शक न हो। फिर दिलीप महतो जैसे ही समारोह में पहुंचा, टीम ने घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया।  

दिलीप महतो 2017 में भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटकर उसने गांव में फिर दुष्कर्म किया, जिसे पंचायच ने सुलझा लिया था। इसके बाद 2021 में उस पर दलित लड़की से दुष्कर्म का यह तीसरा आरोप दर्ज हुआ था। पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...