हजारीबाग

जेल में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, एसपी ने किया केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हजारीबाग पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के नेतृत्व में बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग में दंडाधिकारी एवं जिले के पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में औचक छापामारी एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, नशीले पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर रोक लगाना तथा जेल परिसर में किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना था।
औचक निरीक्षण के दौरान जेल के विभिन्न हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया कि जेल को अपराध का अड्डा बनने नहीं दिया जाएगा और जेल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कारागार में तैनात पुलिस पदाधिकारियों के साथ आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, जेल में सुधार की राह पर आगे बढ़ रहे बंदियों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि तलाशी एवं निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और मानवाधिकारों के अनुरूप हो। बंदियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार, उनके मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा उन्हें आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हजारीबाग पुलिस की इस औचक कार्रवाई से जेल प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...