रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
एस एस 10 + 2 हाई स्कूल पतरातू में 63 KB ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने फीता काटकर किया! मौके पर विधायक जी ने कहा की विद्यालय के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लग जाने से विद्यालय में छात्र-छात्राओं के पढ़ाई लिखाई के अलावे विद्यालय के अन्य कार्य सुचारू रूप से चलेंगे!
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंदर रविदास जी ने कहा विद्यालय के लिए ट्रांसफार्मर विद्यालय के लिए एक नए युग की शुरुआत के जैसा है छात्र-छात्राओं को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ स्मार्ट क्लास अब सुचारू रूप से संचालित होंगे ट्रांसफार्मर लगने से हम सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं बहुत ही खुश है!
मौके पर पतरातू् मुखिया गिरजेश कुमार आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक समाजसेवी मुरारी पांडे आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश सिंह राजू कुमार अजय रवि के अलावे विद्यालय के शिक्षक एवं सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
Leave a comment