CrimeJharkhand

*कुजू राष्ट्रीय मार्ग स्थित पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा बरामद कर तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता नशें के सौदागर पर पुलिस ने अंकुश लगाते हुए कशा बड़ा शिकंजा। जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉ विमल कुमार ने किया, कहा गुप्त सूचना के आधार पर कुजू ओपी क्षेत्र राष्ट्रीय मार्ग स्थित से बीते रात 117 बोरा 2407 किलो ग्राम भारी मात्रा में डोडा बरामद कर तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा। पकड़े गए डोडा की कुल साढ़े तीन करोड़ रुपए किमत बताए जा रहे हैं,बता दें कि रात्रि में पुलिस अधीक्षक रामगढ़, डी विमल कुमार को गुप्त एसूचना प्राप्त हुआ कि नशा तस्करों के घंद्वारा राँची की ओर से एक लाल रंग का छोटा ट्रक, (रजिस्ट्रेशन सं0 3140213A-1998) में बड़ी मात्रा में डोडा लोड कर कुज्जू ओ०पी० क्षेत्र से हजारीबाग की ओर ले जाया जा रहा है। जिसे एक सफेद रंग का चार पहिया वाहन (रजिस्ट्रेशन सं० JH01D14-9760) से निगरानी करते हुए लाया जा रहा है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा अवैध नशा तस्कर के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुज्जू ओ०पी० अंतर्गत रामगढ़ से हजारीबाग जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोरिया घाटी मुख्य पथ के पास सतत् रूप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोरिया घाटी मुख्य पथ पर राँची की ओर से एक सफेद रंग का महिन्द्रा xuv कार जिसके पीछे एक लाल रंग का छोटा ट्रक जिसके उपर तिरपाल बांधा हुआ आते दिखाई दिया। सशस्त्र बल के द्वारा उक्त वाहन को रोकने हेतु ईशारा किया गया। परंतु दोनों वाहनों के चालक के द्वारा वाहन न रोककर तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगे। संदेह होने पर तेजी से भाग रहे सफेद रंग के xuv कार एवं लाल रंग का छोटा ट्रक को गुरपा मोड से पहले सर्विस लेन पर पुलिस बल के द्वारा रोका गया जिसके चालक के द्वारा पुलिस बल को देख वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया गया परंतु सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों वाहनों में सवार व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। छोटा छः चक्का ट्रक रजिस्ट्रेशन नं0 JH02BA-1998 में बैठे चालक द्वारा प्रारंभिक पुछताछ में अपना नाम बलेश्वर गंझू उम्र करीब 40 वर्ष पे० स्व० जीतन गंड्नु सा० कांसीयातू चोरबोरा टोला, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा बताया। भागने का कारण पुछने पर उनके द्वारा बताया गया कि इस गाड़ी में डोडा लोड किया हुआ है। पकडाये xuv कार में बैठे व्यक्तियों से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन में डोडा को परिवहन कर पंजाब ले जा जाया जा रहा था। ट्रक के जाँच करने पर डाला के अन्दर अलग-अलग कुल-117 (एक सौ सत्तरह) बोरा में कुल 2407.1 (दो हजार चार सौ सात) किलोग्राम अवैध डोडा (धुर्ण अवस्था में), ट्रक रजि० नं0-JH02BM-1998 के डाला में अवैध डोडा के उपर एवं पीछे की तरफ डोडा को कवर किया हुआ अलग-अलग प्लास्टिक बोरा में कुल 25 बोरा चावल मुस्सी एवं XUV कार रजि० नं०-JH01DH-9760 के बीच के सीट के नीचे एक प्लास्टिक के थैले में कुल 01 किलोग्राम डोडा (चुर्ण अवस्था में) बरामद किया गया। अवैध डोडा तस्करी करना एक अपराध है। जिसके आरोप में 1. चालक बलेश्वर गंझू उम्र करीब 40 वर्ष पे० स्व० जीतन गंझू, सा० कांसीयातू चोरबोरा टोला, थाना-सिमरिया, जिला-चतरा, 2. आजम अंसारी उर्फ बब्लू तर्फ सीन्टु उम्र करीब 22 वर्ष पे० आजाद अंसारी, सा० सुन्दरू, थाना-कुडू, जिला-लोहरदगा एवं 3. मो० रासीद उर्फ गोल्डेन उम्र करीब 24 वर्ष पे० मो० सुलेमान, सा० सिबला, थाना-बरियातु, जिला-लातेहार, डोडा तस्कर को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं 4. जप्त ट्रक सं० JH02BA-1998 का मालिक एवं xuv कार नं0 JH0IDH-9760 के मालिक के विरूद्ध माण्डू (कुज्जू) थाना काण्ड सं० 125/2024, दिनांक 04.06.2024 धारा-15 (c)/22(c)/25/27A/29 NDPS Act 1985 के अंतर्गत काण्ड दर्ज किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। नशा एवं मादक पदार्थ के विरूद्ध नियमित रूप से चलाये जा रहे अभियान के तहत् बड़ी मात्रा में अवैध डोडा की बरामदगी एवं तस्करों की गिरफ्तारी की गयी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...