झारखंडधनबादब्रेकिंग

झारखंड का पॉपुलेशन 4 करोड़ के पार रांची धनबाद और जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रही आबादी 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड की कुल आबादी अब बढ़कर 4 करोड़ 6 लाख 6 हजार 924 हो गयी है। साल 2011 की जनगणना के मुकाबले राज्य की जनसंख्या में 76 लाख 18 हजार 790 लोगों का इजाफा हुआ है। हालांकि देश में 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है, लेकिन विभिन्न रिपोर्ट और आंकड़ों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है। 

2025 के अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में पुरुषों की आबादी 2 करोड़ 7 लाख 60 हजार 397 है। जबकि महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार 527 है। 2011 की तुलना में पुरुषों की आबादी में 38 लाख 30 हजार 82 और महिलाओं की आबादी में 37 लाख 88 हजार 708 की वृद्धि हुई है। राज्य की जनसंख्या बढ़ने के मामले में रांची सबसे आगे है। यहां बीते 14 सालों में 6 लाख 60 हजार 947 लोगों की संख्या बढ़ी है। इसके बाद धनबाद में 6 लाख 9 हजार 956 और जमशेदपुर में 5 लाख 64 हजार 633 लोगों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। 

वहीं राज्य में सबसे कम आबादी वाले जिले लोहरदगा में सिर्फ 1 लाख 5 हजार 376 लोग हैं। खूंटी में 1 लाख 21 हजार 672 और सिमडेगा में 1 लाख 39 हजार 187 लोगों की जनसंख्या है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड की कुल आबादी 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 134 थी। उस वक्त पुरुषों की संख्या 1 करोड़ 70 लाख 30 हजार 315 और महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 59 लाख 57 हजार 819 थी। साल 2001 से 2011 के बीच राज्य की जनसंख्या में 22.4% की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 2011 से अब तक यह बढ़ोतरी 23.09% हो चुकी है। 

आयु वर्ग के हिसाब से आबादी

 18 से 50 वर्ष की महिलाओं की संख्या- 1 करोड़ 19 लाख 6 हजार 297
 0 से 16 वर्ष तक की उम्र के लोग- 1 करोड़ 22 लाख 22 हजार 965
 17 वर्ष की उम्र के युवक- 7 लाख 82 हजार 779
 18 से 19 साल के युवा- 15 लाख 71 हजार 673
 20 से 29 साल के लोग- 77 लाख 24 हजार 562
 30 से 39 साल की उम्र के लोग- 23 लाख 72 हजार 325
 40 से 49 वर्ष की उम्र के लोग- 47 लाख 14 हजार 569
 50 से 59 वर्ष की उम्र के लोग- 35 लाख 70 हजार 570
 60 से 69 साल के बुजुर्ग- 22 लाख 59 हजार 674
 70 से 79 साल की उम्र वाले- 12 लाख 22 हजार 771
 80 साल से अधिक उम्र के लोग- 37 लाख 5 हजार 697

इन आंकड़ों से साफ है कि झारखंड की आबादी लगातार तेजी से बढ़ रही है और राज्य की जनसंख्या संरचना में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...