Jharkhand

कोल इंडिया मैराथन की तैयारियां पूरी, 10,000 से अधिक धावक होंगे शामिल

Share
Share
Khabar365news

रांची : कोल इंडिया मैराथन, रांची की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक धावक भाग लेंगे. यह मैराथन 9 फरवरी 2025 को सुबह 5 बजे रांची के मोरहाबादी स्टेडियम में आयोजित होगी. मैराथन में होंगी चार श्रेणियां इस मैराथन में चार श्रेणियां 5 किमी, 10 किमी, हाफ मैराथन (21 किमी) और फुल मैराथन (42 किमी) होंगी. पुरस्कार राशि 35.10 लाख निर्धारित की गयी है. सुप्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम होंगी विशेष अतिथि

कोल इंडिया मैराथन में देश की सुप्रसिद्ध मुक्केबाज मैरी कॉम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. कोल इंडिया के अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह, अन्य निदेशक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे. टॉप 10 विजेताओं को दिये जायेंगे नकद पुरस्कार प्रतियोगिता में 24 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से धावकों ने पंजीकरण कराया है. 5 किमी दौड़ को छोड़कर अन्य तीन प्रमुख श्रेणियों के पुरुष और महिला वर्ग में टॉप 10 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू पुलिस ने पिस्टल के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना पुलिस को पिस्टल के...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक चिल्ड्रेन पार्क में की गई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक...

CrimeJharkhandLohardaga

विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Khabar365newsरिपोर्ट/ ब्यूरो सद्दाम खान लोहरदगा । लोहरदगा जिले से एक दुखद खबर...

BreakingCrimeJharkhandPakur

41 लाख का ‘भ्रष्टाचार भवन’! 4 महीने में ही चटक गया सिस्टम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट “उद्घाटन हुआ… और शुरू हो गई...