झारखंडदेशब्रेकिंग

President Draupadi Murmu आज आयेंगी रांची, ट्रैफिक व्यवस्था में किए गए ये बदलाव

Share
Share
Khabar365news

President Draupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आयेंगी. राष्ट्रपति का विमान बेंगलुरु से चल कर शाम 4:30 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा. राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे राजभवन चली जायेंगी. वह राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगी. इससे पहले वह कुछ गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगी. 15 फरवरी को राष्ट्रपति बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मेसरा) के प्लेटिनम जुबली समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.

राष्ट्रपति बीआइटी के ऑडिटोरियम में आयोजित रिसर्च एग्जिबिशन कम डिस्प्ले का उद्घाटन भी करेंगी. शनिवार को उनका काफिला राजभवन से निकल कर दिन के 11:00 बजे बीआइटी मेसरा पहुंचेगा. समारोह में हिस्सा लेने के बाद राष्ट्रपति वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी. दोपहर लगभग 12:45 बजे राष्ट्रपति का विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेगा.

राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में

राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन लेयर में की गई है. उनकी सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. सुरक्षा में 10 आइपीएस अधिकारी की भी तैनाती की गई है. 14 व 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी. इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जायेगा.

ट्रैफिक रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग

राष्ट्रपति का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता जायेगा, ट्रैफिक को उसी हिसाब से खोल दिया जायेगा. ट्रैफिक रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग भी की जायेगी. कई जगह ड्रॉप गेट बनाये गए हैं. ट्रैफिक संभालने के लिए ट्रैफिक डीएसपी, इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को हर रोड में तैनात किया जायेगा. उनकी सुरक्षा को लेकर डीआइजी सह एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी सीसीआर सहित 10 आइपीएस, 20 से अधिक डीएसपी और काफी संख्या में जिला बल, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर भी लगाये जायेंगे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...