Uncategorized

*रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहां की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत पूरे रामगढ़ जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 जनवरी 2023 को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा, 7 फरवरी 2023 तक नामांकन किया जा सकेगा, उम्मीदवारों के स्क्रूटनी का कार्य 8 फरवरी 2023 को किया जाएगा एवं नाम वापसी के लिए आखिरी तिथि 10 फरवरी 2023 तक होगा। उपचुनाव के दौरान मतदान 27 फरवरी 2023 को एवं मतगणना 2 मार्च 2023 को होगी वहीं चुनाव की प्रक्रिया 4 मार्च 2023 तक पूरी कर ली जाएगी।उप विकास आयुक्त ने बताया कि 5 जनवरी 2023 को प्रकाशित मतदाता सूची एवं 1 जनवरी 2023 को अहर्ता तिथि मानते हुए नामांकन के आखिरी दिन तक अद्यतन मतदाता सूची में शामिल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग उपचुनाव के दौरान कर सकेंगे।रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 233 भवनों में 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें रामगढ़ के लिए 118, दुलमी के लिए 64, चितरपुर के लिए 70 एवं गोला प्रखंड के लिए 153 मतदान केंद्र होंगे। उपचुनाव के दौरान कुल 334167 मतदाता(172923 पुरुष एवं 161244 महिलाएं) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से उप चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे एवं दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी वही फ्लाइंग स्क्वायड, एसएसटी आदि के माध्यम से भी चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का कार्य किया जाएगा।।प्रेस वार्ता के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एसमपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...