हजारीबाग

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नियुक्ति घोटाले का आरोप, निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने उपायुक्त व अस्पताल अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Share
Share
Khabar365news

प्रशासनिक आदेशों और संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर राइडर सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा मनमाने ढंग से नियुक्ति की गई है- विक्की कुमार धान

हजारीबाग-

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की गई कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति को लेकर शुक्रवार को जबरदस्त विरोध देखने को मिला। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह के निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने हजारीबाग उपायुक्त एवं अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए आरक्षण नियमों की खुलेआम अवहेलना का आरोप लगाया। विक्की ने कहा कि प्रशासनिक आदेशों और संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर राइडर सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा मनमाने ढंग से नियुक्ति की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद न तो आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया और न ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे यह पूरी नियुक्ति संदेह के घेरे में आ गई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि आरक्षित वर्ग के युवाओं के हक पर सीधा हमला है। मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील संस्थान में इस तरह की नियुक्तियां सामाजिक न्याय की अवधारणा को कमजोर करती हैं और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। धान ने मांग की कि इस अवैध नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, संबंधित आउटसोर्सिंग एजेंसी पर कार्रवाई हो तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला सड़कों से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आंदोलन का रूप ले सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक एवं सिविल सर्जन हजारीबाग को भी दी गई

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
हजारीबाग

आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हृदय रोगियों के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर आज

Khabar365news प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विक्रम ठाकुर करेंगे जांच व परामर्श,...

हजारीबाग

बकाया बिजली बिल पर विभाग सख्त, कटकमसांडी में 93 कनेक्शन काटे गए — 20 लाख से अधिक का बकाया

Khabar365newsकटकमसांडी (हजारीबाग): वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आते ही विद्युत विभाग ने...

हजारीबाग

मेयर अरविंद राणा का भव्य स्वागत, नव झारखंड फाउंडेशन ने दी बधाई

Khabar365newsहजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित मेयर अरविंद...

हजारीबाग

मेढ़कुरी खुद में नशाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता...