CrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

बरवाडीह में हाईवा की चपेट में आने से महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Share
Share
Khabar365news

घटनास्थल पर पहुंची पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, लोगों के साथ उनकी मांगों को लेकर है तटस्थ

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

सुबह करीब 5 बजे बरवाडीह क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेतरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को 14 मील के पास सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। परिजन मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, हाईवा वाहन बरवाडीह में तेल बेचने आया था और तेल बेचकर लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। इसी दौरान हाईवा ने तेतरी देवी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...

BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...