Hazaribagh

जिले में आयोजित FLN चैम्पियनशिप में पुरस्कार वितरण सम्पन्न

Share
Share
Khabar365news


जिले में आयोजित FLN (Foundational Literacy and Numeracy) चैम्पियनशिप का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो की राज्य स्तर पर चैम्पियनशिप का पुरस्कार वितरण किया गया था , जिसमें उन सभी बच्चों तथा उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया था जो विद्यालय , संकुल, प्रखण्ड और अंततः जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता तक पहुचें थे ।
उसी कड़ी में जिला स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन , District CM school of excellence में किया गया । इस कार्यक्रम में जिले भर से प्रतिभागी बच्चों, उनके शिक्षकों, संकुल साधनसेवियों एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर चयनित संकुल साधनसेवियों को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। जिले के 8 प्रखंडों के BPO (ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर) को भी उनके प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षक अधीक्षक, एपीओ, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, DIET के पदाधिकारी, तथा Room to Read संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने FLN मिशन को बच्चों की बुनियादी शिक्षा का आधार बताते हुए, इसमें सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों व अधिकारियों की सराहना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...