JharkhandRanchi

मध्यस्थ नीलम शेखर द्वारा सगे भाई-बहनों के बीच संपत्ति विवाद को सुलझाया गया

Share
Share
Khabar365news



2019 में वादी सगे भाई द्वारा अपनी बहन के विरूद्ध वाद दायर किया था।

रांची : मध्यस्थता केंद्र, रांची में मध्यस्थता के माध्यम से वाद संख्या ओ. एस. 1356/2019 जो कि चंदन कुमार गोस्वामी, मुंसिफ, रांची के न्यायालय से मध्यस्थता केंद्र, रांची में मध्यस्थता के लिए भेजा गया था, जिसे मध्यस्थ नीलमशेखर एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के सुझ-बूझ से सुलझा लिया गया।
उक्त वाद में सगे भाई के द्वारा अपनी सगी बहन के विरूद्ध निबंधित विक्रय केवाला रद्द करने हेतु वाद दायर किया गया था, जो कई सत्रों में मध्यस्थता में नीलम शेखर के पास लंबी बातीचत हुई जिसमें बहुत सारे विकल्प सामने आये जिसमें अंततः स्वेच्छा से वादी भाई द्वारा अपनी बहन को संपत्ति के एवज में कुल 32,00,000 (बत्तीस लाख) रूपये देने की बात आपसी सहमति तय हुई तथा डीडी के माध्यम से भाई द्वारा बहन को दिया गया। रकम लेने के बाद दोनों पक्षों में चल रहे सारा विवाद समाप्त हो गया। इस तरह से अधिवक्ता मध्यस्थ नीलम शेखर और प्रथम पक्ष के अधिवक्ता उमेश्वर महतो तथा द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता सुरैयाजबी का महत्वपूर्ण योगदान रहा
अंत में डालसा सचिव कमलेश बेहरा ने दोनों पक्षों को बधाई दी और भविष्य में विवाद में न पड़ने की सलाह दी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...