झारखंडब्रेकिंग

झारखंड के 35 हजार सरकारी स्कूलों में आज से पीटीएम, सांसद-मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Share
Share
Khabar365news

झारखंड सरकार ने बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए एक महतवपूर्ण कदम उठाया है। अब झारखंड के 35 हजार सरकारी स्कूलों में सोमवार से पीटीएम (पैरेंट्स टीचर मीट) का आयोजन किया जाएगा। आज से 13 सितंबर तक राज्य के सभी स्कूलों में पीटीएम होगा। इस दौरान पहली बार सांसद, मंत्री, विधायक समेत जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान पीटीएम में छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति, सीखने के स्तर, खेलकूद, पेरेंटिंग, परीक्षाफल, स्वच्छता, पुस्तकालय, पाठ्येतर गतिविधियां, विद्यालय परिसरों और संस्थानों का सुदृढ़ उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर माता-पिता व अभिभावकों के साथ विस्तार से चर्चा होगी।

राज्य की प्राथमिकता है कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 और समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 6-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन हो और उनकी 12वीं तक की शिक्षा पूर्ण हो। इसके लिए विद्यालयों में माता-पिता और अभिभावकों की सक्रिय रूप से भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं यह भी आवश्यक है कि स्थानीय समुदाय और विद्यालय के बीच निरंतर बातचीत हो ताकि विद्यालय का संचालन बेहतर रूप से हो सके।

इस उद्देश्य से स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह पहल की गई है। आठ सितंबर से 13 सितंबर तक राज्य के 35000 सरकारी विद्यालयों में द्वितीय वार्षिक शिक्षक अभिभावक बैठक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां इस बैठक में पहली बार सांसद, मंत्री, विधायक और जिला के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पीटीएम आयोजित होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...