Uncategorized

बोरागढ़ में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पुष्पाराज क्लब विजय

Share
Share
Khabar365news


झरिया:मंगलवार को को झरिया के बोरागढ़ थाना ओपी के पास डब्ल्यूआरसी मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि दुर्गा सोरेन सेना केंद्रीय अध्यक्ष विशाल बाल्मीकि उपस्थित हुए और फाइनल मैच के विजेता पुष्पाराज क्लब के खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। तथा साथ ही उपविजेता टीम आजाद कलब के खिलाड़ियों को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देने के लिए सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पुष्पा राज क्लब के ऋषि कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला। इस अवसर पर विशाल बाल्मीकि ने कहा की झरिया विधानसभा के बोरागढ के युवा खेल कूद प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झरिया विधानसभा का नाम रोशन करे। इस दिशा में मेरी जहां- जहां जरूरत पड़ेगी मैं खिलाड़ियों के मदद और उत्थान के लिए हमेशा साथ हूं और साथ रहूंगा। फाइनल मैच में दुर्गा सोरेन सेना के झरिया अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर हमेशा साथ देने का वादा किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...