झारखंड

रघुवर दास का बयान झारखंड की सामाजिक एकता पर हमला है: JMM

Share
Share
Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य तनुज खत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दुमका में दिए गए हालिया बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दुमका में दिए गए हालिया बयान में यह कहना कि झारखंड को एक ग्रुप ईसाई प्रदेश और दूसरा इस्लामी प्रदेश बनाना चाहता है न सिर्फ़ भ्रामक है, बल्कि यह झारखंड की सदियों पुरानी सामाजिक समरसता और धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर सीधा हमला है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जो समाज को बांटने, भय फैलाने और सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता पाने का प्रयास है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे, तब उन्हीं के नेतृत्व में झारखंड की आत्मा  CNT और SPT कानून  के साथ खुला खिलवाड़ किया गया । आदिवासियों की जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करने की साजिश उसी सरकार में रची गई थी। उनके शासनकाल में कई निर्दोष आदिवासियों का एनकाउंटर, आंदोलनकारियों पर देशद्रोह के मुकदमे, और पत्थलगड़ी जैसी परंपराओं का दमन हुआ। आज वही नेता आदिवासियों की हालत पर ‘चिंता’ जताकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।”

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&client=ca-pub-6122074847328109&output=html&h=280&adk=492743852&adf=3960378517&pi=t.aa~a.1292820396~i.3~rp.4&w=820&abgtt=6&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1749319409&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3088796772&ad_type=text_image&format=820×280&url=https%3A%2F%2Fthefollowup.in%2Fjharkhand%2Fnews%2Fraghuvar-das-statement-is-an-attack-on-the-social-unity-of-jharkhand-jmm-62908.html&fwr=0&pra=3&rh=200&rw=820&rpe=1&resp_fmts=3&wgl=1&fa=27&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMTUuMC4wIiwieDg2IiwiIiwiMTM3LjAuNzE1MS42OSIsbnVsbCwwLG51bGwsIjY0IixbWyJHb29nbGUgQ2hyb21lIiwiMTM3LjAuNzE1MS42OSJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMzcuMC43MTUxLjY5Il0sWyJOb3QvQSlCcmFuZCIsIjI0LjAuMC4wIl1dLDBd&dt=1749319408919&bpp=1&bdt=480&idt=1&shv=r20250605&mjsv=m202506030101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D3aa2613f79a86aee%3AT%3D1744428331%3ART%3D1749319474%3AS%3DALNI_MbD3sBzALIr2E8RcROYDKEptFuV7w&gpic=UID%3D0000109995e4517a%3AT%3D1744428331%3ART%3D1749319474%3AS%3DALNI_MblpWuwSXq6Sk1kRhX9Yd0PwZPwHQ&eo_id_str=ID%3D77047960466a1931%3AT%3D1744428331%3ART%3D1749319474%3AS%3DAA-Afjb6rjJ_7ujKEnz1FL7VEX7g&prev_fmts=0x0%2C416x280&nras=2&correlator=222949570032&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=4&u_h=768&u_w=1366&u_ah=720&u_aw=1366&u_cd=24&u_sd=0.9&dmc=8&adx=103&ady=2265&biw=1501&bih=703&scr_x=0&scr_y=0&eid=95353386%2C31092849%2C95362795%2C95362807%2C95363074%2C95360294&oid=2&pvsid=1005634893858005&tmod=853591529&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fthefollowup.in%2Fjharkhand&fc=1408&brdim=1366%2C0%2C1366%2C0%2C1366%2C0%2C1366%2C720%2C1517%2C703&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=0.9&td=1&tdf=2&psd=W251bGwsbnVsbCxudWxsLDNd&nt=1&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&dtd=299

उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार राज्य की सांविधानिक मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता  को मज़बूती से आगे बढ़ा रही है। सरना कोड की मांग, स्थानीय नीति, छात्रवृत्ति योजनाएं, रोजगार सृजन, ये सब मूलवासी-आदिवासी हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। रघुवर दास जैसे नेता धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा लेकर जो जहर बोने की कोशिश कर रहे हैं, झारखंड की जागरूक जनता उसे सिरे से नकारती रही है और आगे भी नकारेगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarhझारखंडब्रेकिंग

ब्रेकिंग।गिद्दी क्षेत्र में सीबीआई टीम ने दी दबीश

Spread the loveब्रेकिंग। रामगढ़ । रामगढ़ जिले के अरगड्डा एरिया गिद्दी क्षेत्र...

झारखंडब्रेकिंग

सिस्टम की लापरवाही ने ले ली बिरहोर नवजात की जान, 40 मिनट तक नहीं मिला रिम्स में बेड

Spread the loveझारखंड : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में बुधवार...