झारखंडब्रेकिंग

पलामू को नई पहचान दिलाएगा रेल कारखाना, रोजगार और विकास की उम्मीद से लोगों में उत्साह

Share
Share
Khabar365news

BY Arvind Singh Jun 07, 2025

पलामू इन दिनों प्रस्तावित रेल कारखाना को लेकर सुर्खियों में है। अब तक किसी भी औद्योगिक इकाई से वंचित इस जिले को एक नई पहचान मिलने की संभावना दिख रही है। जिले के लोग इस पहल को लेकर खासे उत्साहित हैं और चर्चा का बाजार गर्म है।

जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद प्रखंड स्थित बंद पड़ी जपला सीमेंट फैक्ट्री की खाली जमीन पर रेल कारखाना खोलने की योजना है। हाल ही में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने हैदरनगर पश्चिमी के भाई बिगहा में एक सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बताया था कि केंद्रीय रेल मंत्री से इस विषय पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि जपला में रेल कारखाना बन जाने से हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे यह पहल जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह रेल कारखाना पलामू जिले के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। चूंकि जिले में अब तक कोई भी बड़ी इंडस्ट्री नहीं है, ऐसे में इस कारखाने से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा। स्थानीय निवासी विजय तिवारी का कहना है कि पलामू अति पिछड़ा जिला है, ऐसे में कारखाना खुलना यहां के लिए सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होगी।

हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जहां एक ओर रेल कारखाना खुलने की बात खुशी की खबर है, वहीं इसके लिए सीमेंट फैक्ट्री की जमीन का चयन यह संकेत देता है कि अब सीमेंट फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया है कि रेल कारखाना खुलने के बाद स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने के लिए एक स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को इस परियोजना से जोड़ा जा सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जूते में छिपा था सांप, डसते ही पुलिसकर्मी बोतल में बंद कर पहुंचा अस्पताल

Khabar365newsनालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल में एक पुलिसकर्मी अपने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी,

Khabar365newsरांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में दुकानदार को मारी गोली, गुटखा लेने आया था अपराधी

Khabar365newsगढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नारखोरिया गाँव में एक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा,

Khabar365newsउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज रांची दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भारतीय...