Home Jharkhand श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें पावन प्रकाश पर्व दिवस पर रैन सवाई दीवान सजाया गया.
JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें पावन प्रकाश पर्व दिवस पर रैन सवाई दीवान सजाया गया.

Share
Share

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा सिख पंथ के पहले पातशाह धन धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555वें पावन प्रकाश पर्व दिवस पर रैन सवाई दीवान सजाया गया.

दीवान की शुरुआत 15 नवंबर को शाम साढ़े सात बजे स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल ने नानक ‘नाम चढ़दी कला तेरे भांड़े सरबत दा भला….’ शबद गायन कर की.हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी ने ‘कोई बोले राम नाम कोई सेवै गोसाईंयां कोई अल्लाहे…..’ शबद गायन कर साध संगत को निहाल किया.
गुरुद्वारा के मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी जेवेन्दर सिंह जी ने कथावाचन कर गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डाला.संगत को बताया कि बाबा नानक का प्रकाश उस समय हुआ जब पाखंड एवं अज्ञानता रूपी अंधेरा छाया हुआ था. उन्होंने इस पाखंड और अज्ञानता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व के अनेक देशों का भ्रमण किया इस विचरण यात्रा को उदासी कहा जाता है.इस दौरान उन्होंने कई लोगों का हृदय परिवर्तन किया, ठगों को साधु बनाया,कर्मकाण्डियों को बाह्य आडंबरों से निकालकर रागात्मिक भक्ति में लगाया. अहंकारियों का अहंकार दूर कर उन्हें मानवता का पाठ पढ़ाया.उन्होंने विश्व को नाम जपो, कीरत करो और वंड के छको का संदेश दिया.


भाई जसकरण सिंह जी पटियाला वाले ने ” धन गुरु नानक तेरी वडी कमाई……” एवं ” कल तारण गुरु नानक आया…..” शबद गायन किया.
विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे रागी जत्था भाई जगतार सिंह जी जम्मू वाले ने ‘भया अनंद जगत विच कल तारण गुर नानक आया…..’ एवं ‘ संता के कारज आप खलोआ हर कम करावण आया राम .……’ और ” ऐसी मत दीजै मेरे ठाकुर सदा सदा तुध ध्याई..’ जैसे कई शबद गायन कर समूह साध संगत को भाव विभोर कर दिया. दीवान में उपस्थित संगत द्वारा उनके साथ साथ शबद का उच्चारण करते सुन वो काफी प्रभावित हुए और उन्होंने रांची की संगत के भक्ति भाव की जमकर तारीफ की.

रात 12.30 बजे प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 13 नवंबर से पढ़े जा रहे श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग हुआ.मौके पर भाई महिपाल जी ने आरती और बधाई का शबद पढ़ा.तत्पश्चात स्त्री सत्संग सभा एवं कीर्तन मंडली द्वारा बधाई का शबद गायन किया गया.
श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुमनामा एवं कढ़ाह प्रशाद वितरण के साथ दीवान की समाप्ति मध्य रात्रि 2.45 बजे हुई. इसी के साथ ही प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अंतिम विशेष दीवान का समापन हुआ.मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया.सभा के पवनजीत सिंह खत्री द्वारा यूट्यूब चैनल मेरे साहब पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया.
सत्संग सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल एवं सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने भाई जगतार सिंह जी,भाई जसकरण सिंह जी पटियाला वाले एवं साथियों को गुरु घर का सरोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया.गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा खीर की सेवा की गई.
मौके पर सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने गुरु नानक सत्संग सभा,लंगर कमेटी, जोड़ा सेवा कमेटी, चंदा उगड़ाई कमेटी, स्त्री सत्संग सभा, माता गुजरी जत्था, गुरु नानक भवन कमेटी, गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी, कीर्तन मण्डली,श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी, बहावलपुरी पंजाबी समाज,श्री शिव बारात समिति,डॉ अजय छाबड़ा,और सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा समेत सभी सेवादारों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया.समूह साध संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी. प्रकाश पर्व की खुशी में सभा द्वारा आतिशबाजी भी की गई.
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए साध संगत द्वारा पढ़े गए सहज पाठों की आज सुबह दस बजे सामूहिक समाप्ति हुई.पाठ पढ़ने वाले सभी 127 श्रद्धालुओं को सत्संग सभा द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड प्रदान किए गए एवं उनकी ग्रुप फोटोग्राफी भी हुई. साथ ही जानकारी दी कि 24 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे से गुरुद्वारा साहिब में शुक्राने का दीवान सजाया जाएगा.

आज के दीवान में सभा के प्रधान द्वारका दास मुंजाल, सुंदर दास मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी, चरणजीत मुंजाल,लेखराज अरोड़ा,जीवन मिढ़ा, मोहन काठपाल, हरगोविंद सिंह, सुरेश मिढ़ा,बिनोद सुखीजा,बसंत काठपाल,अनूप गिरधर,वेद प्रकाश मिढ़ा, अमरजीत गिरधर, नरेश पपनेजा, लक्ष्मण दास मिढ़ा, लक्ष्मण सरदाना, हरीश मिढ़ा,लक्ष्मण दास मिढ़ा, राजकुमार सुखीजा, इंदर मिढा, रमेश पपनेजा, प्रेम मिढ़ा, कवलजीत मिढ़ा, महेश सुखीजा, सुभाष मिढ़ा, हरजीत बेदी,गिरीश मिढ़ा,जीतू काठपाल,जसपाल मुंजाल, राजेंद्र मक्कड़, अमरजीत मुंजाल, महेन्द अरोड़ा, जीतू अरोड़ा, नीरज गखड़, अश्विनी सुखीजा, सागर थरेजा, मिक्की मिढ़ा, नीरज सरदाना, ईशान काठपाल, कमल अरोड़ा, रमेश तेहरी, हरविंदर सिंह,उमेश मुंजाल, कमल मुंजाल, गुलशन मिढ़ा, रमेश गिरधर, पंकज मिढ़ा, सुरजीत मुंजाल, विशेष काठपाल, सूरज झंडई, गौरव मिढ़ा, रौनक ग्रोवर, अमन डावरा, पियूष मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रिक्की मिढ़ा, बबली दुआ, गीता कटारिया, मंजीत कौर,खुशबू मिढ़ा, दुर्गी देवी मिढ़ा, बिमला मिढ़ा, तीर्थी काठपालिया, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, रेशमा गिरधर, ममता सरदाना, मीना गिरधर, श्वेता मुंजाल, उषा झंडई, नीतू किंगर, ममता थरेजा, कंचन सुखीजा, सुषमा गिरधर समेत अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए.
मीडिया प्रभारी
नरेश पपनेजा
8709349310

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...

JharkhandActiveBreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

फरियादी की शिकायत पर संवेदनशील दिखे उपायुक्त आलोक कुमार,

जामताड़ा: आम जनता की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एक...

ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...