Uncategorized

रामनवमी संरक्षण समिति ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित अधिकारिओं को किया सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : रामनवमी संरक्षण समिति ने शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी 2023 के समापन पर जिले के उपायुक्त नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आई ए एस शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आई पी एस कुमार शीयांश सदर अनुमंडलाधिकारी विद्याभूषण कुमार सी सी आर डी एस पी आरिफ इकराम अंचलाधिकारी सदर राजेश कुमार को अंगवस्त्र व रामचरित मानस की पुस्तक देकर सम्मानित किया संरक्षण समिति को साधुवाद देते हुए रामनवमी के सफल समापन पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा की कोई भी आयोजन हो उसको सफल समापन में सबों की सहभागिता होती है संरक्षण समिति महासमिति, सद्भावना विकास मंच सहित अन्य संगठनों ने मिल कर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिला कर रामनवमी के सफल संपादन में अपनी महत्ती भूमिका अदा की है वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने कहा की रामनवमी के सफल समापन का श्रेय रामनवमी के सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस, प्रशासन के अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मी, सहित रामनवमी संरक्षण समिति, महासमिति, सद्भावना विकास मंच एवं अन्य संगठनों को जाता है जिन्होंने अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी के शांतिपूर्ण समापन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया संरक्षण समिति के द्वारा सम्मानित किया जाने पर उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा की वाकई हजारीबाग की रामनवमी इंटरनेशनल है आगे उन्होंने हजारीबाग के युवाओं से अपील करते हुए कहा की रामनवमी को नशामुक्त बनाने के लिए युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और हजारीबाग की रामनवमी की ख्याति में चार चाँद लगायें रामनवमी 2023 के सफल समापन पर रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान ने कहा की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी के सफल समापन मैं जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय , उपविकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित , व प्रशिक्षु आई ए एस शताब्दी मजूमदार रामनवमी जुलुस के दौरान लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मातृशक्ति के कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है वहीं जिले के पुलिस कप्तान चौथे मनोज रतन ए एस पी कुमार शीयांश, सदर अनुमंडलाधिकारी विद्याभूषण कुमार अंचलाधिकारी राजेश कुमार सहित जिले के सभी पुलिस, प्रशासनिक पदाधिकारी ने जुलुस के दौरान चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखते हुए रामनवमी के शांतिपूर्ण समापन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, रामनवमी के सफल समापन पर जिले के अधिकारियों को सम्मानित करने वालों में से महंत विजयानंद दास, राजकुमार यादव,दीपक नाथ सहाय, राजेश गोप,ब्रजेश सहाय, निशांत प्रधान, अमर कुमार सिन्हा, सुनील केशरी,राजेश सिन्हा अजय साव ओमप्रकाश सिन्हा ओम प्रकाश गोप सहित संरक्षण समिति के दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...